
बैंक में किसान से महिला टप्पेबाजों ने उडाए दो लाख
डोईवाला। डोईवाला स्थित एक बैंक में पैसे जमा कराने गए किसान की जेब से दो महिला टप्पेबाजों ने दो लाख रूपए उड़ा लिए।
मामला पंजाब सिंध बैक का बताया जा रहा है। जगत सिंह लोधी (60) पुत्र स्व0 नैन सिंह निवासी कुड़कावाला लोधी बैंक में दो लाख रूपए जमा करवाने गए थे। बैंक में वो जमा फार्म भर रहे थे। तभी उनके पास दो महिलाएं आई। और उन्हे बातों में उलझाकर उनके कोट की जेब से दो लाख रूपए उड़ा लिए। महिलाएं जब पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई तो उसके बाद किसान को ठगी का पता चला।
उसके बाद दोनों महिलाओं को तलाशा गया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसएसआई महावीर रावत ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसी टीवी आदि से टप्पेबाज महिलाओं को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।