अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला: सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों पर नगर पालिका टीम ने की कार्रवाई

देहरादून। नगरपालिका टीम द्वारा संपूर्ण बाजारों में स्वच्छता का निरीक्षण किया गया।

 

 

जिसमें कुछ दुकानदारों द्वारा कूड़े को सड़क किनारे जमा कराया गया था। पालिका टीम द्वारा सभी दुकान स्वामियों को कूड़े को डस्टबिन में रखने को जागरूक किया गया। और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जिसमें एक व्यक्ति पर 500 जुर्माना किया गया। टीम द्वारा मौके पर ही दुकानदारों द्वारा फेंके गए कूड़े को एकत्र कराते हुए भविष्य में इस प्रकार गलती पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।

 

 

टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का भी निरीक्षण किया गया। और दो दुकानदारों पर जुर्माना  करते हुए 1100 रुपए वसूले गए। इसके साथ ही पालिका टीम द्वारा वार्डों में जाकर डोर टू डोर वाहन पर कूड़े को देने हेतु अपील भी की गई।

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने कहा कि नगर पालिका को स्वच्छ बनाने को सभी का सहयोग जरूरी है।

यदि कोई सड़क, प्लाट या खेतों में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!