अपराधउत्तराखंडदेहरादून

(अठुरवाला) विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर ससुरालियों पर मुकदमा

डोईवाला। बीते 10 जनवरी को  शिवानी पत्नी मुकेश रावत निवासी अठुरवाला, भनियावाला की जोलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई।

उन्हें हिमालयन जौलीग्रांट हॉस्पिटल में संदिग्ध पॉइजनिंग के कारण दो दिन पहले भर्ती किया गया था। जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई करा दी गई थी।

मंगलवार को मृतका शिवानी के पिता भगत सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम बड़कोट तहसील नरेंद्र नगर के द्वारा मृतका के पति मुकेश रावत पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह, सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय मदन सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर कोतवाली डोईवाला कराई गई। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।
मृतका की शादी अप्रैल 2021 में हुई थी।आरोप है कि शिवानी के ससुराल वाले कम दहेज देने के कारण उसका उत्पीड़न करते थे।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!