अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला पुलिस ने होटल, ढाबा, और रेस्टोरेंट्स में शराब पिलाने वालों 24 लोगों पर कार्रवाई की

देहरादून। डोईवाला पुलिस ने होटल, ढाबा, और रेस्टोरेंट्स में शराब पिलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है।

डोईवाला प्रभारी निरीक्षक द्वारा अलग अलग टीम बनाकर, डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत हाईवे के आसपास स्थित ढाबा, रेस्टोरेंट्स व होटल्स में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत लोगों को शराब परोस रहे होटल संचालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए, 24 व्यक्तियों के चालान किए गए।

सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी गई है, कि यदि भविष्य में उनके द्वारा फिर ग्राहकों को शराब परोसी जाती है, या नशे का सेवन कराया जाता है,

तो उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत, कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!