अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला: चोरी का माल समेत “तूफान” और एक अन्य गिरफ्तार

डोईवाला। डोईवाला पुलिस ने चोरी के माल समेत दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

प्रताप सिहं वर्मा पुत्र स्व0 रतिराम निवासी हंसुवाला डोईवाला द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र

दिया कि बीते तीन जनवरी को ग्राम हंसुवाला मे उनकी सीमेन्ट की दुकान से किसी अज्ञात

व्यक्ति द्वारा दुकान के साईड के दरवाजे का कुण्डा खोलकर टैबल की दराज मे रखे लगभग

25000 रू0 व अन्य दस्तावेज चोरी कर कर लिये है।

जिस पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 06/2023 धारा-380 भादवि बनाम- अज्ञात पंजीकृत किया गया।

जिसके बाद बुधवार को खत्ता रोड पुलिया के पास राजीवनगर डोईवाला से आरोपी तूफान व

अजय से चोरी गये रूपये व दस्तावेज बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घुमन्तु व खानाबदोश प्रवृति के है जो आये दिन

अपने ठिकाने बदलते रहते है। व मौका देखकर चोरियो को अंजाम देते है।

गिरफ्तार आरोपी
(1) तूफान पुत्र स्व0 फटीचर निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला देहरादून उम्र- 20 वर्ष

(2) अभियुक्त अजय पुत्र स्व0 रान्जा निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला जनपद देहरादून उम्र- 18 वर्ष

आरोपियों से बरामदगी
01-बीस हजार रूपये(20000/-)
02- आधार कार्ड
03-बैंक पास बुक

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी ने 218 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!