अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पुलिस व एसटीएफ की टीम ने 19 किलो चरस पकड़ी, तीन को भेजा जेल

गौचर / चमोली। देवाल पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवाल बाजार के नीचे संगम

मैदान के पास 19 किलो चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है।

मामला पंजीकृत कर तीनों को जेल भेज दिया है। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व

एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवाल सुयालकोट मोटर मार्ग के संगम मैदान के पास पुलिस को

देख कर कुछ लोग भागने लगे तो पुलिस ने 1- हुक्म सिंह पुत्र श्याम सिंह ग्राम वारकाटी थाना

कपकोट 2- चंचल सिंह पुत्र नाथो सिंह ग्राम पडायी थाना कपकोट,3- अनील सिंह पुत्र

महेन्द्र सिंह ग्राम वनखेत थाना कपकोट जनपद बागेश्वर को 19 किलो अवैध चरस के साथ

दबोच कर नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है।

चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह पवार ने कहा है कि 19 किलो चरस के साथ पकड़े गए तोनो

अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया

गया है। नशे के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

पुलिस टीम में कुमाऊं मण्डल एसटीएफ के एसआई विपिन पंत, एसआई डीएस पवार,

राजेश सहित छह अन्य कांस्टेबल शामिल रहे।
ललिता प्रसाद लखेड़ा

ये भी पढ़ें:  आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!