उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

पेराई सत्र को तैयार डोईवाला चीनी मिल, पूजा-अर्चना के साथ मिल के बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल की पेराई शुरू होने से पहले रविवार को पूजा-अर्चना के साथ बॉयलर का मुहूर्त कर एक बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई।

 

 

जिसके बाद दूसरे बॉयलर में भी अग्नि प्रभावित की गई। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। डोईवाला चीनी मिल में कुल दो बॉयलर हैं। जिनकी स्टीम से टरबाइन घूमती है।

और पूरी चीनी मिल को पेराई सत्र के दौरान बिजली मुहैया होती है। चीनी मिल में सभी मशीनें इन्ही दो बॉयलर द्वारा पैदा की गई बिजली से चलती हैं। जिनकों पेराई सत्र के कई दिन पहले से अग्नि प्रज्वलित कर गर्म किया जाता है।

 

 

पूरे पेराई सत्र के दौरान इन बॉयलर को गन्ने की बेगास को जलाकर गर्म कर चलाया जाता है। चीनी मिल का पेराई सत्र इसी महीने के अंत में शुरू होने की संभावनाएं हैं। इस अवसर पर मुख्य अभियंता राकेश कुमार शर्मा, मुख्य रसायज्ञ अनिल कुमार पाल,

मुख्य लेखाकार सर्वजीत सिंह, मुख्य लेखाकार आशीतोष अग्निहोत्री, अक्षय कुमार सिंह, सुशील कुमार कुशवाहा, दीप प्रकाश कुशवाहा, उदय कांत मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, संजय सैनी, राम नरेश यादव, वेद पाल आर्य, प्रेम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!