उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से चौपट हो रहा विद्यार्थियों का भविष्य

परीक्षा परिणाम घोषित घोषित नहीं करने पर दी आमरण अनशन की चेतावनी

डोईवाला। एनएसयूआई ने शहीद दुर्गामल्ल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य से परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की।

एनएसयूआई डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने महाविद्यालय व विश्वविद्यालय पर छात्रों के भविष्य की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 2-3 साल से महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित नही हुए हैं। इसको लेकर कई बार प्रचार्य को अवगत भी कराया गया व विश्वविद्यालय को भी इस सम्बंध में अवगत कराया गया।

लेकिन कोई अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। विद्यार्थियों के मन मे अपने शैक्षिक भविष्य को लेकर काफी चिंता है। यदि जल्द परिणाम घोषित नही हुआ तो एनएसयूआई आमरण अनशन पर बैठेगी।

महाविद्यालय छात्रसंघ सदस्य राहुल आर्य ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विद्यार्थियों को अन्य जगह प्रवेश नही मिल रहा है। और इससे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है। यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नही हुई तो एनएसयूआई छात्रहितों को लेकर आमरण अनशन के मजबूर होगी।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव एनएसयूआई गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष एनएसयूआई आरिफ अली, जिला महासचिव युवा कांग्रेस शुभम काम्बोज, उपाध्यक्ष एनएसयूआई डोईवाला सतनाम सिंह, अर्चित गौतम, सोहेब,आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएमबआशीष चौहान के सख्त निर्देश – किसी स्तर पर न हो लापरवाही

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!