उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

डोईवाला के नए ईओ ने योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

डोईवाला। डोईवाला के अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका की चल रही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिसके तहत डोईवाला चौक का सौंदर्यीकरण और शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा स्थापित करने, राष्ट्रीय ध्वज लगाने को स्थल निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही डोईवाला में निर्मित हो रही शमशान घाट की बाउंड्री, पीजी कॉलेज डोईवाला के समीप निर्मित होने वाले कैफेटेरिया और पार्क का निरीक्षण किया गया।

शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए गंदगी फैलाने वालो के खिलाफ कुल आठ चालान काटे गए।

जिसमे रुपए 3300 का अर्थदंड लगाया गया। वहीं सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था को उचित निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभासद गौरव मल्होत्रा, सफाई निरीक्षक सचिन रावत, कुलदीप खत्री, सौरभ जोशी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  दो दिन के कार्य को 06 माह तक लटकाना पडा भारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सहायक अभियंता को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!