उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

दून भवानी स्कूल: बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शनी और वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन

विज्ञान प्रदर्शनी में आयुष को मिला प्रथम पुरस्कार

Dehradun. दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल अठूरवाला में विद्यालय फेट धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विज्ञान प्रदर्शनी और वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट, रचनात्मक और वर्किंग मॉडल्स प्रस्तुत किए हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार आयुष, द्वितीय पुरस्कार सुर्यन्शु और तृतीय पुरस्कार सुभाष को दिया गया।

आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम पुरस्कार वैदिक नर्सरी, द्वितीय पुरस्कार अर्पित, तृतीय पुरस्कार प्रियांशी को दिया गया।

स्कूल फेट के दौरान खाने-पीने के स्टॉल्स और मनोरंजक खेलों के स्टॉल्स भी लगाए गए। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार श्रृष्टि, द्वितीय पुरस्कार प्रवीण जुयाल को दिया गया।

विद्यालय निदेशक बीपी उनियाल, प्रधानाचार्या डॉ पुष्पा उनियाल, सह-निदेशक साकेत उनियाल, डॉ दीपिका उनियाल, प्रधानाचार्य (एकेडमिक) अजय गुप्ता, रूपाली मित्तल आदि उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़ें:  राजीव महर्षि ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!