अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

शराब ठेके के गोदाम में दोबारा सील लगाने पहुंचा आबकारी विभाग

लॉक डाउन में दोगुने से अधिक दामों में शराब बेचकर काटी चांदी

देहरादून। डोईवाला में शराब ठेके के गोदाम में आबकारी विभाग ने दोबारा सील लगाई है।

प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने देशी शराब के ठेके के गोदाम पर दोबारा सील लगाई है। इस बार आबकारी विभाग ने गोदाम के ताले पर डबल सील लगाई है। आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर लॉक डाउन के शुरू होने के दौरान लगाई सील की जांच में पाया कि गोदाम के ताले में लगाई गई सील में छेद किया गया है।

जिससे इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि सील में बड़ी सफाई से ताला खोलकर लॉक डाउन के दौरान शराब बाहर निकाली गई है। इसी कारण आबकारी विभाग को शराब गोदाम के ताले में दोबारा सील लगानी पड़ी है।

लॉक डाउन के दौरान डोईवाला में भी शराब की जमकर काला बाजारी हुई है। लॉक डाउन के दौरान दोगुने से भी अधिक दामों पर शराब बेची गई।  अवैध शराब का कारोबार गांव की गलियों तक फैला हुआ है। दोगुने और तीन गुने दामों पर शराब को खुलेआम बेचा गया। जिससे पैसे वाले शराब के शौकीने ने लॉक डाउन में भी अपने गले तर किए।

लॉक डाउन में जब सभी शराब ठेके, गोदाम, बार आदि को सील किया था तो इतनी बड़ी मात्रा में शराब हर क्षेत्र और गांव में कहां से आई ये बड़ा सवाल है। शराब के शौकीनों को शांत रखने और डॉक डाउन में भारी मुनाफा कमाने को ये किसकी प्लानिंग है। इस बात की जांच और संबधित विभाग पर आंच शायद कभी नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार

इन्होंने कहा

सील में छेड़छाड़ की शिकायत के बाद विभाग के लोगों को मौके पर भेजा है। लॉक डाउन में सील लगाने के बाद ठेकों या गोदाम से माल नहीं निकाला गया है। रमेश बंगवाल, आबकारी निरीक्षक

गोदाम के ताले पर सील लगी थी। लेकिन सील में छेद पाया गया है। जिस कारण ताले पर डबल सील लगा दी गई है। सील से छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। देवानंद बैलवाल, आबकारी विभाग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!