उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्ममौसम

(weather update) इन जिलों में शीतलहर का यलो और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने बारिश के बाद अब शीतलहर और मैदानी इलाकों में घने कोहरे का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक हल्की बारिश हुई। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढे आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुल 12.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने रविवार से लेकर अगले तीन-चार दिनों तक के लिए विशेषकर हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर तापमान चार से छह डिग्री कम रहने का अनुमान जताया है।

जिस कारण इन क्षेत्रों मे तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। वहीं रविवार, सोमवार व मंगलवार को हरिद्वार, उधमसिंह नगर, पौड़ी व नैनीताल में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

 

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!