अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

‘फेरी वाले’ ने डोईवाला के झबरावाला से उड़ाया महिला का मोबाइल, गिरफ्तार

डोईवाला। एक फेरी वाले ने डोईवाला के झबरावाला से एक महिला का मोबाइल चुरा

लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीते सोमवार को थाना डोईवाला पर जसपाल

सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी बुल्लावाला झबरावाला थाना डोईवाला द्वारा प्रा0पत्र दिया

कि सोमवार को मेरे घर पर एक अज्ञात फेरी करने वाले व्यक्ति द्वारा समान बेचने को उनकी

माता का ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन चोरी कर लिया है। जिस पर थाना हाजा पर

मु0अ0सं0- 29/2023 धारा 379 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गठित टीम द्वारा ग्राम झबरावाला डोईवाला से चोरी गये ओप्पो कम्पनी का मोबाईल बरामद

होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी हुई कि

आरोपी मूल रूप से बिहार का निवासी है। और फेरी कर घरेलू समान आदि बेचने का कार्य

करता है, समान बेचते व फेरी करते समय मौके का फायदा उठाकर इस प्रकार की चोरियो को अंजाम देता है ।

पुलिस ने आरोपी का नाम मौ0 अताबुल (36) पुत्र मौ0 कासिम निवासी ग्राम नाजिरपुर थाना

रायका जिला मधुबनी बिहार हाल निवासी-

रीठा मण्डी लक्खीबाग थाना कोतवाली नगर देहारदून बताया है।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!