अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

उत्तरकाशी के ग्राम राणाचट्टी में लगी भीषण आग, रेस्क्यू

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के ग्राम राणाचट्टी में भीषण आग लग गई, जिसके लिए रेस्क्यू चलना पड़ा।

थाना बड़कोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ग्राम राणाचट्टी में आग लग गयी है।

जिसमें राहत एवं बचाव कार्यों हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय रेस्क्यू

उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस, फायर सर्विस के साथ समन्वय

स्थापित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तीन मकान

जलकर राख हो गये, गाँव मे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:  सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!