उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनधर्म कर्मफिल्मीमनोरंजनमौसमराज्य

फ़िल्म स्टार गोविंदा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस मुंबई रवाना

डोईवाला। बालीवुड फिल्मों के हीरो गोविंदा रविवार शाम करीब तीन बजे जौलीग्रांट

एयरपोर्ट से वापस मुंबई लौट गए।
गोविंदा अपनी फिल्म के सिलसिले में कुछ दिन

पहले देहरादून आये थे। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए उत्तराखंड में लोकेशन देखी।

और इसके बाद वो रविवार शाम विस्तारा एयर लायंस की फ्लाइट से लगभग तीन बजे

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मुंबई को रवाना हुए। देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाते हुए उन्होंने

अपने कुछ प्रशंसकों के साथ सेल्फी और फ़ोटो भी खिंचवाए।

जिसके बाद वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वापस मुंबई रवाना हुए।

घने कोहरे से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसमान से वापस लौटी फ्लाइट

डोईवाला। रविवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसमान में छाए घने कोहरे से दिल्ली से

देहरादून आने वाली एक फ्लाइट को बिना लैंडिंग के वापस लौटना पड़ा।

जिस कारण फ्लाइट से दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आ रहे हवाई यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट

पर नहीं उतर पाए। और जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले हवाई यात्री एयरपोर्ट पर ही

इंतजार करते रह गए। घने कोहरे की वजह से इस एलाइंस एयर की उड़ान को सुबह साढ़े

सात बजे के आसपास दून के आसमान से दिल्ली को डाइवर्ट कर दिया गया।

जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाले हवाई यात्री वापस लौट गए।

वहीं कुछ सड़क मार्ग से दिल्ली को रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!