उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल के घर जाकर पूछी उनकी कुशलक्षेम

देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज सुबह करीब 11:30 बजे मनोज नौटियाल ने निवास स्थान जौलीग्रांट पहुंचे। जहां कांग्रेस के दोनों बड़े नेताओं ने मनोज नौटियाल की कुशलक्षेम पूछी।

लगभग एक घंटे तक पूर्व सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज नौटियाल के आवास पर रहे। जिसके बाद वो देहरादून को रवाना हुए।

मनोज नौटियाल की पिछले माह घर पर ही फिसलकर गिर जाने के कारण कमर में चोट लग गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हे आराम की सलाह दी थी। तब से वो अपने घर पर स्वास्थ लाभ कर रहे हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

इस मौके पर नौटियाल के आवास पर कांग्रेस नेता अनिल सैनी, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सचिव करतार सिंह नेगी, मोहित पाल, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!