उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

पूर्व सीएम और विधायक ने कार्यकर्ताओं संग Doiwala में निकाली तिरंगा रैली

Listen to this article

Dehradun. आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगे अभियान के अंतर्गत डोईवाला में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में तिरंगा रैली निकाली गई।

हाथ मे तिरंगा लिए ऋषिकेश रोड गुरुद्वारा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हजूम इकट्ठा हुआ। और भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि देश भक्ति के गगन भेदी नारों से डोईवाला को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा बाजार से गुजरती हुई खता रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हर-घर तिरंगा अभियान को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है।

भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया उनका सदैव सम्मान रहे हमारी आने वाली पीढ़ियों को ऐसे बलिदानियों के विषय में अधिक से अधिक जानकारी होनी चाहिए।

 डोईवाला विधायक  बृज भूषण गैरोला ने कहा कि यह मात्र सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री करन वोहरा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला कार्यक्रम सह संयोजक संपूर्ण सिंह रावत, विधानसभा संयोजक चंद्रभान सिंह पाल, प्रदीप नेगी, विक्रम नेगी, मनीष नैथानी, मनवर नेगी,पं कज शर्मा, अशोक राज, दिनेश सजवाण, सुषमा चौधरी, प्रेम पुण्डीर, आशा सेमवाल,

राजेश भट्ट, अमित कुमार, अवतार सिंह,संदीप नेगी, विनीत मनवाल, राकेश डोभाल, हिमांशु राणा, ईश्वर रौथाण, मनीष यादव, कुसुम सिधु, नरेंद्र नेगी, राममूर्ति, पूनम, कृष्णा, नितिन बर्थवाल, सतेंद्र चौधरी, सोंनु गोयल, प्रकाश कोठारी,

ललित जायसवाल, चंदन जायसवाल, सुरेश सैनी, रामकिशन, मोहन चौहान, रूपचंद लोधी, राकेश, संजीव लोधी, मुकेश सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दिये टीबी मुक्त और आयुष्मान गांव घोषित करने के टारगेट, मंत्री ने ली आयुष्मान भव: कार्यक्रम व डेंगू की समीक्षा बैठक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!