अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्ममौसम

(वीडियो देखें) रायवाला, टिहरी फार्म में 25 लोग गंगा नदी के बीच टापू में फंसे, खतरनाक उफनती नदी में जाकर ऐसे बचाई जांबाजों ने जान

रायवाला, ऋषिकेश। आज दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को जिला नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रायवाला टिहरी फार्म के पास कुछ मकानों में पानी भर गया है।

उपरोक्त सूचना पर SDRF पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक चंदन सिंह बोरा के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची जहाँ मौके पर जिला पुलिस भी मौजूद थी।

टीम प्रभारी द्वारा बताया कि लगभग 25 लोग रायवाला ग्राम में गंगा नदी में टापू में फंसे थे । इन लोगो का डेरा नज़दीक ही था व ये लोग अपने पशु चराने नदी किनारे गए थे ।अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से टापू में ही फंस गए। SDRF द्वारा समय पर पहुचकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है । नदी में बहाव अत्यधिक तेज़ होने के कारण रेस्क्यू कार्य काफी दिक्कतें आयी।

परन्तु SDRF के जाबाज़ जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बेहद कठिन रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित स्थान पहुचाया व उनको राहत किट भी वितरित की गई।

SDRF रेस्क्यू टीम में निम्न शामिल रहे-
Si. चंदन सिंह भंडारी
C सुमित नेगी
C संदीप
C महेंद्र सिंह भंडारी
C सुरेंद्र कुमार
C रविंद्र सिंह
C किशोर कुमार
पैरामेडिक्स अमित
चालक विनोद डबास

ये भी पढ़ें:  निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था का असर, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!