उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

गौचर मेला: हौंद का दिन, मेरी भग्यानी भौं….मीना राणा के गीतों पर झूमे लोग

चमोली। गौचर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मीना राणा के नाम रही।

राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मीना राणा के नाम रही।

दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

मीना राणा व उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत लोक गीत एवं नृत्य में हम उत्तराखंडी छां, टेहरी की रानी पौड़ी की दीवानी, ओ साहिबा साहिबा, हौंद का दिन, मेरी भग्यानी भौं आदि गानों पर दर्शक झूम उठे।

इससे पूर्व मेला मंच पर कुमाऊनी कला मंच, राजस्थानी नटराज व शुशील राज आदि की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने मेलार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी / मेलाधिकारी गौचर संतोष कुमार पाण्डेय,मेला उपाध्यक्ष / नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग अमित कुमार शैनी, तहसीलदार सुरेन्द्र देव, राजस्व उप निरीक्षक

देवेंद्र कंडारी, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश चन्द्र औलिया, सुरेश कुमार, अर्जुन नेगी, हेमन्त बिष्ट, हर्षवर्धन थपलियाल, जयकृत बिष्ट, चौकी प्रभारी गुसाईं, डीपीसी मेम्बर अनिल नेगी,

सुनील पंवार, इन्दू पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, गम्भीर सिंह असवाल, भगवती रावत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!