उत्तराखंडदेशराजनीति

ऋषिकेश में भाजपा महिला मोर्चे ने चलाया सफाई अभियान

ऋषिकेश। सेवा और समर्पण अभियान के तहत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी व जिला अध्यक्ष रचीता ठाकुर के निर्देशानुसार जिला मंत्री महिला मोर्चा पूनम चौधरी द्वारा ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट गंगा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई अभियान चलाते हुए महिला मोर्चे ने कहा कि धार्मिक स्थली और पर्यटक स्थली में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे स्थानों पर साफ सफ़ाई से पर्यटकों को अच्छा महसूस होता है।

स्वच्छता अभियान में ऋषिकेश मंडल की मंडल अध्यक्ष उषा जोशी और उनकी टीम, वीरभद्र मंडल की मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट के साथ उनकी टीम ने सहयोग किया। ऋषिकेश से जिला मंत्री ममता नेगी, दुर्गा देवी, निशा सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता नौटियाल, रामप्यारी देवी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:  निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था का असर, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!