उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अरुण शर्मा बने रानीपोखरी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

डोईवाला। रानीपोखरी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पद पर अरुण शर्मा को नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र चौहान को सचिव बनाया गया है। रानीपोखरी क्षेत्र में व्यापारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंचायत भवन में ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान, सुनील यादव व सतीश सेमवाल की देखरेख में एक बैठक आहूत कर नई कार्यकारणी का गठन किया।

निवर्तमान अध्यक्ष महावीर गुप्ता द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अरुण शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से अरुण शर्मा के नाम का समर्थन किया।

कार्यकारणी में अन्य पदों पर राहुल गौड़ उपाध्यक्ष,भूपेंद्र चौहान सचिव, नितिन शर्मा कोषाध्यक्ष, अरुण वर्मा ऑडिटर, सहित मनोज शर्मा, नमन रावत नरेश उनियाल, मीडिया प्रभारी बनाया है। कार्यकारणी सदस्यों में दयाल सिंह, पंकज नेगी, कृष्ण रावत, विक्रम नेगी, सुरेश नेगी, सोमदत्त, टिंकू चौहान, बंटी शर्मा सहित सुधीर रतूड़ी, जीवन चौहान, सुनील यादव व अनिता सेमवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पराज बहुगुणा ने रानीपोखरी व्यापार मण्डल के नवगठित कार्यकारणी को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!