अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्म

हरिद्वार-रुड़की, गंगनहर में डूबा नागालैंड का युवक, शव बरामद

हरिद्वार। एसडीआरएफ टीम को कोतवाली रुड़की द्वारा सूचना मिली थी कि एक युवक रुड़की क्षेत्र के गंगनहर में डूब गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दीन दयाल उपाध्याय पुल के पास गंगनहर में नहाने के लिए गया था, गंगनहर में नहाते समय उक्त युवक पानी के तेज बहाव के चपेट में आने से संभल नही पाया व बह गया।

एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम द्वारा मय रेस्क्यू उपकरणों विगत 07 दिनों से घटनास्थल पर उक्त युवक की गहन सर्चिंग की जा रही थी।

 

आज दिनांक 05 मार्च 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्चिंग के दौरान उक्त युवक अनोखा उम्र 17 वर्ष निवासी नागालैंड के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें:  फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, परिजनों से एडवांस लिए गए थे 20-20 लाख रुपये

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!