उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

“मातृ मंडल सेवा भारती” कर रही गरीबों की मदद, सभी से की सहयोग की अपील

डोईवाला। मातृ मंडल सेवा भारती द्वारा कोरोना के संकट के समय गरीबों की मदद की जा रही है।

मातृ मंडल सेवा भारती की जिला मंत्री यज्ञिका रतूड़ी ने कहा कि कोरोना का संकट पूरे देश ही नहीं दुनिया पर छाया हुआ है। प्रत्येक व्यक्ति को इस समय देश और देशवासियों की मदद को आगे आना चाहिए। कहा कि भूखे को खाना खिलाने से बड़ा कोई दूसरा पुण्य नहीं है। शासन और प्रशासन अपनी तरफ से हर संभव मदद कर रहा है।

लेकिन लोगों को भी शासन प्रशासन की मदद लेते हुए गरीबों की मदद करनी चाहिए। समाज सेविका संगीता चौहान ने कहा कि राशन के पैकेट बनाने में उनके बच्चों ने भी उनका सहयोग किया है। और वो अब तक काफी लोगों को राशन बांट चुकी हैं। लेकिन अब पुलिस व प्रशासन के सहयोग से ही राशन बांटा जाना चाहिए।

शारदा शिशु विद्या मंदिर के प्रबंधक गिरीश प्रसाद रतूड़ी, निमेष सुरीरा, हरीश रतूड़ी, दिनेश नोटियाल, राजू भट्ट, हरीश रावत, रेखा काला, गोकुल थापा, शिखा, आकाश भट्ट ने धनराशि के माध्यम से सहयोग किया। संजय बडोनी, त्र्यंबकेश रतूड़ी, वर्णिका ने भी मदद की।

ये भी पढ़ें:  जंगलों के महत्व को जानबूझ कर भुलाने की गलती कर रहा मानव समाज: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!