उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

पारा पहुंचा 40 के पार अब हुआ गर्मी का एहसास

लॉक डाउन से कुछ राहत मिली तो गर्मी से ढहाया सितम

डोईवाला। लोगों को लॉक डाउन से कुछ राहत मिली तो अब गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।

अप्रैल के आखिर तक हो रही तेज बारिश के कारण मौसम ठंड़ा बना हुआ था। खासकर सुबह और शाम मौसम काफी सुहावना बना हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पारा लगातार छलांग लगा रहा है। जिससे तापमान काफी बढ गया है। अभी तक तापमान 35 से नीचे चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में बढोत्तरी दर्ज की जा रही है।

तेज गर्मी के कारण पंखों, और कूलरों से भी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को भी अधिकतम तापमान ने 40 डिग्री को पार कर लिया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम के शुष्क बने रहने की संभावनाएं जताई गई हैं।

 

ये भी पढ़ें:  राजीव महर्षि ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में की मार्मिक अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!