उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसमराजनीति

दोबारा रानीपोखरी पहुंचे मुख्यमंत्री, दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार रानीपोखरी पहुंचकर संबधित अधिकारियों को नए पुल और वैकल्पिक मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब पौने तीन बजे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ रानीपोखरी पहुचे। जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल और बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बातचीत कर वैकल्पिक मार्ग का कार्य शीघ्र पूरा करने और नए पुल का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने करीब बीस मिनट रानीपोखरी में रहकर हर कार्य को बारीकी से देखा।

सुबोध जायसवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रानीपोखरी में दिन-रात चले अवैध खनन के कारण पुल की जड़ें कमजोर हो गई थी। जिस कारण रानीपोखरी पुल नदी में आए हल्के बहाव को भी नहीं झेल पाया। और पानी के बहाव में बह गया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाई जानी चाहिए। प्रदुमन, रोहित बेलवाल, सुनील, बीरेंद्र सिंह, विजेंद्र रावत, पृथ्वी सिंह, बाबूलाल, इंद्रमोहन, धनसिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!