उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

आगामी लोकसभा व नगर निगम चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम: आशा नौटियाल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को भानियावाला स्थित एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया, जिसमें सैकड़ो महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया हुए कहा की वह अपने पद की गरिमा बनाए रखेगी।

कहा कि आगामी लोकसभा एवं नगर पालिका व नगर निगम के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी, जिस पर वह अपना दायित्व निभाते हुए चुनाव में भाजपा को जिताने का यथासंभव प्रयास करेंगी।

इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा वालिया,जिला प्रभारी भावना, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशा कोठारी, जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममता नयाल ने किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, विजय भट्ट, गीतांजलि, मंजू बलोधी,शमा पंवार, सुनीता नोटियाल, वर्षा वर्मा, सुंदर लोधी समेत सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!