उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

दून भवानी स्कूल: मिस्टर और मिस दून भवानी पर्व प्रकाश और शिक्षा नौटियाल रहे

देहरादून। दून भवानी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। विद्यालय निदेशक बीपी उनियाल और प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पा उनियाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रों को उच्च शिक्षा या कॅरियर के लिए और मेहनत करनी चाहिए।

कार्यक्रम में मिस्टर और मिस दून भवानी इंटरनेशल स्कूल पर्व प्रकाश और शिक्षा नौटियाल रहे।

मिस स्पार्क साक्षी रणाकोटी, मिस्टर हैंडसम अविरल रतूड़ी, मिस्टर और मिस प्रभावशाली विद्यार्थी सक्षम राणा और खुशी बिष्ट रहे।

इस अवसर पर साकेत उनियाल, डॉ. दीपिका उनियाल, डीपी बडोनी, अजय गुप्ता, उपप्रधानाचार्य संजीव डबराल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!