अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

होली के दिन डूबे DIT देहरादून बीटेक के छात्र का शव शवलेमन ट्री के पास बरामद

देहरादून। रेस्क्यू टीम ने होली के दिन डूबे युवक का शव बरामद किया है।

थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि लेमन ट्री के पास एक शव

दिखाई दिया है। जिसमे रेस्क्यू हेतू SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सचिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के

तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा

त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल शव तक पहुँच बनाकर शव को नदी से बरामद कर जिला

पुलिस के सुपुर्द किया गया। युवक DIT देहरादून में बी. टैक का छात्र था जो दिनाँक 08

मार्च 2023 को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे

घाट पर आया था। व इसी दौरान पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गये थे। SDRF

टीम द्वारा दोनों की सर्चिंग दिनाँक 08 मार्च 2023 से लगातार की जा रही थी।

*मृतक का नाम*:-

आदित्य राज सिंह उम्र – 22 वर्ष पुत्र श्री अरुण कुमार सिंह।

निवासी :- हुगली कोलकाता।

ये भी पढ़ें:  देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!