उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्म

अठुरवाला निवासी असम राइफल के जवान का शिलांग में हुआ निधन

डोईवाला। जोगियाणा, अठुरवाला निवासी असम राइफल के जवान सतीलाल (42) का ह्दय गति रूकने से निधन हो गया।

सतीलाल वर्तमान में शिलांग में तैनात थे। बीते सोमवार को उन्हे दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हे अस्पाल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उनके शव को बुधवार को अठुरवाला लाया गया। जहां उन्हे लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सेना के जवानों ने उन्हे गार्ड ऑफ आर्नर दिया। जिसके बाद उनके शव को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी ले जाया गया।

अठुरवाला निवासी भाजपा नेता दिनेश सजवाण ने कहा कि सतीलाल फोर्थ आसाम राइफल में तैनात थे। जिनकी सोमवार को ह्दय गति रूकने से मौत हो गई। कहा कि उनके दो बेटी व एक बेटा हैं। मौके पर सभासद राजेश भट्ट, गोपाल सजवाण, दीपक सजवाण, अवतार सिंह, दयाल सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की पहल से कोटद्वार में 675 करोड़ से बनेगा राज्य का चौथा सबसे बड़ा बिजली उपकेंद्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!