उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादून

शहीद जगेंद्र का पार्थिव शरीर भानियावाला लाया गया, अंतिम यात्रा में नम हुई सैकडों आंखे

Listen to this article

डोईवाला। सियाचिन में शहीद हुए भानियावाला निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान भानियावाला लाया गया।

जहाँ सैकड़ों लोगों ने शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कुछ देर घर पर पार्थिव शरीर रखने के बाद सेना के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जगेंद्र सियाचिन में बीते 21 फरवरी को ग्लेशियर की चपेट में आने से शहीद हो गए थे।

जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को उनके आवास से पूरे सम्मान के साथ भानियावाला बाजार होते हुए भानियावाला तिराहा ले जाया गया। तिराहे से सेना के ट्रक द्वारा पार्थिव हरिद्वार ले जाया गया।

 

शहीद के सम्मान में बाजार पूरी तरह बंद रहा। भानियावाला में कई स्कूली बच्चों ने शहीद के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। मोके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गणेश गोदियाल, भाजपा नेता बृज भूषण गैरोला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, तहसीलदार सुशील कुमार सैनी, राजस्व उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा

गौरव चौधरी, मोहित उनियाल, मनोज नोटियाल, नरेन्द्र नेगी, देश राज ठाकुर, विनोद कुमार पाल, सुनील शर्मा, विजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, नरेंद्र नेगी हिमांशु राणा ईश्वर रौथान, मनीष यादव, प्रेम पुंडीर , सरोज भंडारी, मोहन सिंह चौहान, सुखदेव चौहान, प्रदीप नेगी, पुरुषोत्तम डोभाल

ये भी पढ़ें:  1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!