उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

कोरोना संकट में गरीबों की मददगार बनी संगीता चौहान

कोरोना संकट में राशन और आर्थिक सहायता देकर की गरीबों की मदद

डोईवाला। जौलीग्रांट की समाज सेविका संगीता चौहान ने लॉक डाउन के शुरू होने से लेकर अब तक स्वयं के प्रयासों से सैकड़ों लोगों की मदद की है।

जिन भी लोगों ने मदद मांगी। उन्हे राशन उपलब्ध करवाया गया। अपने बच्चों को भी उन्होंने खाद्य पैकेट बनाने में लगाया। राशन के साथ ही लोगों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई गई। वो अब तक सैकड़ों लोगों को बिना किसी भेदभाव के मदद दे चुकी हैं। जहां भी मदद की जरूरत पड़ी उन्होंने जरूरी नियमों का पालन करते हुए खुद जाकर मदद दी है।

इस कार्य में समाजसेवी समीर फरासी ने भी मदद की है। कहा कि कोरोना के संकट में सभी को मिलकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की जानी चाहिए। सभी कार्य सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं छोड़े जाने चाहिए।

ये भी पढ़ें:  गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नामांकन रैली से दिखाई ताकत, कही ये बड़ी बात..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button