उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की ट्यूबवेल में तालाबंदी

डोईवाला। लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ट्यूबवेज में तालाबंदी कर अपना रोष व्यक्त किया।

ग्राम पंचायत मारखमग्रांट के बुल्लावाला गांव में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर ट्यूबवेल में तालाबंदी की। ग्रामीणों ने कहा कि संबधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है।

लेकिन पेयजल समस्या बनी हुई है। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आज ट्यूबवेल पर ताला बंदी कर आक्रोश जताते हुए समस्या के निराकरण की मांग की।

अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद संबधित विभाग के अधिशासी अभियंता ने ऑपरेटर को हटाते हुए दूसरे विभागीय ऑपरेटर सुनील क्षेत्री को ट्यूबवेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। और शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाबन्दी खोल पेयजल लाइनों को सुचारू रूप से चलने दिया। मौके पर ग्रामीणों में वार्ड सदस्य विनोद रौथाण, सुभम, भाजपा मंडल महामंत्री उत्तम रौथान, मंगल सिंह रौथाण, अविनाश कंबोज, दिनेश कांबोज, धर्मेंद्र कांबोज, महिपाल कांबोज, विजय कंबोज, मनोज कंबोज, टील्ला, संदीप कंबोज, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कुम्भ मेला-2027 और विभिन्न योजनाओं के लिए ₹63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!