अपराधउत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

आदर्श नगर (Jolly Grant) में इस स्थान पर कूड़े से फैल रही गंदगी से लोगों का बुरा हाल

डोईवाला। आदर्श नगर (जौलीग्रांट) में इन दिनों लोगों द्वारा जगह-जगह फेंकी जाने वाली गंदगी से लोगों का बुरा हाल है।

आदर्श नगर मुख्य मार्ग पर लेन नंबर 4 के आसपास जगह-जगह कूड़ा कचरा फैला हुआ है। जिसके साफ सफाई और निस्तारण के लिए नगर पालिका को पूर्व में भी कूड़ा न फेकने के सूचना पट बोर्ड लगाने का अनुरोध आदर्श नगर कल्याण समिति की तरफ से किया गया था।

लेकिन अब तक इस बारे में  कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासी भगीरथ ढौंडियाल ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा आदर्श नगर को जानबूझकर गंदा बनाया जा रहा है। ये लोग रात में या वाहनों से चलते हुए आदर्श नगर में कहीं भी कूड़े का थैला फेंककर भाग जाते हैं।

जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। उनकी मांग है कि कूड़े का निस्तारण कर संबधित साइन बोर्ड लगाए जाएं। और कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आदर्श नगर समिति के अध्यक्ष सुशील कपटियाल, सचिव पी श्याम, भगीरथ ढौंडियाल, राम चरण रतूड़ी ने सफाई व्यवस्था को सुचारू करने व साइन बोर्ड लगाने की मांग नगर पालिका से की है।

ये भी पढ़ें:  ज्वालापुर और झबरेड़ा में भाजपाइयों ने निकाला रोड शो

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!