उत्तराखंडदेशदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के बीच मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हुए हस्ताक्षर

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौली ग्रांट के बीच मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

शहीद दुर्गा मल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के प्राचार्य प्रोफेसर डीसी नैनवाल एवं स्वामी राम हिमालयन विद्यालय जौलीग्रांट के कुलसचिव डॉ सुशीला शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू 5 वर्ष तक लागू रहेगा।

एमओयू के अनुसार दोनों शिक्षण संस्थाओं द्दात्र द्दात्राएँ सामाजिक कार्यों में मानव संसाधन के रूप में समाज में जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविरों में स्वैच्छिक भागीदारी, कोरोना महामारी के बचाव हेतु जनमानस में जागरूकता पैदा करना तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श के कार्यों को साझा किया जाएगा।

साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा साझेदारी रहेगी ।समय-समय पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रोग निदान हेतु योगदान दिया जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डी०सी० नैनवाल ,स्वामीराम वि०वि० की कुलसचिव डॉक्टर सुशीला शर्मा,सहायक कुल सचिव श्री संदीप बधानी, डॉक्टर डीएन तिवारी,डा० राखी पंचोला एवं डा० एस० के० कुड़ियाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!