अपराधउत्तर प्रदेशदेहरादून

बड़कोट वन रेंज में वन गुज्जरों के बच्चे की हाथी ने ली जान

Listen to this article

देहरादून। बड़कोट वन रेंज में एक हाथी ने वन गुज्जरों के एक 15 वर्षीय बच्चे की जान ले ली।

बीती रात बड़कोट वन के अंतर्गत फन वैली के पीछे जाखन बीत में एक हाथी ने एक 15 वर्षीय बच्चे को मार डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7:15 बजे के करीब वन गुर्जरों के दो लड़के जंगल में भैंस चराने गए हुए थे। तभी वहां एक हाथी आ धमका। हाथी को देखकर दोनों बच्चे भागने लगे। लेकिन एक बच्चा हाथी की चपेट में आ गया। और हाथी ने उसे पटककर मार डाला।

दूसरे बच्चे ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस बच्चे ने घटना की जानकारी डेरे पर आकर परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में लिया।

और पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक बच्चे का नाम इस्लामू (15) पुत्र मूसा बताया गया है। रेंजर धीरज रावत ने कहा कि जाखन वन छेत्र में परमिटधारी वन गुज्जर रहते हैं। जिनके बच्चे को हाथी ने पटककर मार डाला। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मृतक बच्चे के परिजनों को कुछ सहायता राशि दी जा सके।

ये भी पढ़ें:  होली एजंल में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खेला गया रस्साकसी का मैत्री मुकाबला

Related Articles

Back to top button