उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

नड्डा के स्वागत में भाजपाईयों ने बिछाए पलक पांवड़े, वाद्ययंत्रों और पुष्पवर्षा से किया स्वागत

नड्डा के स्वागत में दिखी पहाड़ी संस्कृति की झलक

डोईवाला। भाजपाईयों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने नड्डा का स्वागत किया।

सुबह साढे नौ बजे साढे नौ बजे रायवाला में श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। नेपाली फार्म, लालतप्पड़, भानियावला, डोईवाला, लक्ष्मण सिद्ध चौक पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चे के द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों और पारंपरिक वेषभूषा के साथ कई स्थानों पर नड्डा का स्वागत किया गया। स्वागत में पहाड़ी संस्कृति की झलक देखकर नड्डा काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

उनके कार्यक्रम को भाजपाईयों ने कई दिनों से तैयारियां की थी। जिस कारण बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। डोईवाला मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि उन्हे एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ अनुशासन में रहकर नड्डा के स्वागत करने को हाईकमान ने आदेश दिए थे।

लेकिन नड्डा के स्वागत को भाजपाईयों का हुजूम उमड़ पड़ा। और डोईवाला में कार्यकर्ताओं की संख्या 1500 को पार कर गई। स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष व कैबिनेट दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर, सीएम ओएसडी धीरेंद्र पंवार, राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट, करण वोहरा, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल,

सुदेश कंडवाल, संपूर्ण सिंह रावत, राजेश भट्ट, राजकुमार, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, दिनेश सती, पंकज शर्मा, प्रदीप नेगी, रचिता ठाकुर, विक्रम नेगी, वीर सिंह, भारत मनचंदा, हिमांशु चमोली, संजय चमोली, परकांत कुमार, सागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!