उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

कृर्षि कानून को लेकर विभिन्न संगठनों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

किसानों को सर्मथन देते हुए कृर्षि कानून को बताया काला कानून

डोईवाला। डोईवाला में विभिन्न किसान संगठनों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कृर्षि कानून को काला कानून बताते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

किसान विरोधी तीन काले कानूनों को लेकर किसानों ने डोईवाला में प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल गेट से तिराहे से प्रदर्शन करते हुए डोईवाला चौक पर जाकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। उमेद बोरा ने कहा कि प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष समिति, किसान संगठन, गन्ना समिति, कांग्रेस, किसान सभा, किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कहा कि दिल्ली में जो किसान भाई कृर्षि काननू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वो सभी उनके साथ हैं।

और तीनों कानूनों के वापस होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र सजवाण, दलजीत सिह, मनोज नोटियाल, अब्दुल रज्जाक, सुरेंद्र राणा, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, गौरव मलहोत्रा, फुरकान अहमद कुरैशी, विनय शंकर, ईश्वर पाल, फूल सिह, रणजोत सिह, कमल अरोड़ा, अश्वनी त्यागी, विपिन गैरोला, शुभम कांबोज, उमेद बोरा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!