उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

गर्ल्स पावर प्रोजेक्ट का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कैलाश खैर ने पीआईसी डोईवाला की छात्राओं को सम्मानित किया

देहरादून। पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं को जाने माने सूफी गायक कैलाश खेर ने सम्मानित कर उनका उत्साह बढाया।

परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे उनहोंने परमार्थ निकेतन द्वारा विद्यालय में चलाऐ गये गर्ल्स पावर प्रोजेक्ट का छःमाह का प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हे प्रमाण पत्र दिऐ गये।

छात्राओं के दल के साथ गये उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा,ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण छात्राओं को आत्म विश्वासी बनाते है।

टीम लीडर शिक्षक अश्विनी गुप्ता ने कहा कि छात्राओं के लिए परमार्थ का अनुभव अविस्मरणीय रहा जहाँ पर विघालय की छात्राओं को स्वामी चिदानंद सरस्वती,साध्वी भगवती के सानिध्य में सूफी गायक कैलाश खेर ने सम्मानित कर विघालय का गौरव बढाया।

गर्ल्स पावर प्रोजेक्ट की डायरेक्टर पंखुरी सहगल ने बताया कि तीन सौ छात्राओं को इस प्रोजेक्ट से लाभ मिला है। सभी को उनका प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण पत्र दिए गये है।

छात्राओं के दल के साथ वरिष्ठ शिक्षक जे पी चमोली,अनीता पाल,राधा गुप्ता साथ थे।प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने छात्राओ की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया है।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!