उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

काकड़ा घाट कुंड के पास वाहन पलटने से छह लोग हुए घायल

रुद्रप्रयाग। काकड़ा घाट कुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें छह लोग घायल हो गए।

 

आज दिनाँक 14 मई 2022 को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गयी कि काकड़ा घाट कुंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमे 06 लोग सवार है।

 

सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

उक्त वाहन गौरीकुंड से अगस्तमुनि आ रहा था, जो काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होने से रोड से नीचे पलट गया। वाहन में 06 स्थानीय लोग सवार थे, जिनमें से 04 सामान्य घायल थे जबकि 02 अन्य गंभीर घायल थे और नीचे खाई में गिरे हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए ,अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों घायलों को पिग्गी बैक के माध्यम से पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया,

जिसके उपरांत उन्हें अग्रिम उपचार हेतु 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

 

*घायलों का विवरण:-*

1. दर्शन लाल पुत्र श्री कृथू लाल उम्र 52 वर्ष
2. खुशाल सिंह पुत्र चन्द्र सिह उम्र 43 वर्ष
3. राय सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 वर्ष
4. नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 वर्ष
5. नारायण सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 23 वर्ष
6. चालक करण सिंह पुत्र बलवन्त सिंह उम्र 30 वर्ष

ये भी पढ़ें:  नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम : सीएम धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!