उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

बारिश से काली पड़ चुकी धान की फसल पर सड़ने का संकट

डोईवाला। क्षेत्र में खेतों में खड़ी और कटी पड़ी धान की फसल पर अब सड़ने का संकट खड़ा हो गया है।

क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल की कटाई चल रही है। जिस कारण काफी फसल किसानों के खेतों में कटी पड़ी हुई है। पहले ही बारिश से खेतों में खड़ी फसल काली पड़ चुकी थी। अब और बारिश से फसल सड़ने की कगार पर पहुंच चुकी है।

मौसम विभाग ने अभी कुछ और दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उससे धान की खाड़ी और कटी फसल और खराब हो सकती है। डोईवाला ब्लॉक में अभी भी 35 प्रतिशत धान की फसल कटी या खड़ी है। किसान उमेद बोरा ने कहा कि अधिक बारिश से धान की फसल खराब होने लगी है। उधर सहायक कृषि अधिकारी डी एस असवाल ने कहा कि खड़ी फसल काली पड़ सकती है। और खड़ी फसल भी खराब हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!