अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

रानीपोखरी में वीरपुर मोड़ के पास चार पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Dehradun. रानीपोखरी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रानीपोखरी पुलिस ने आरोपी मुनीत कुमार को होंडा एसेंट कार संख्या-यूके07एच- 7744 को अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन करने पर वीरपुर मोड रानीपोखरी के पास से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास 48-48 पव्वे रॉयल स्टैग, हाफ अंग्रेजी रॉयल स्टैग व्हिस्की, पव्वे एटपीएम व्हिस्की बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपी का नाम मुनीत कुमार (31) पुत्र कुंवर पाल निवासी बुधवाशहीद दौलतपुर बुग्गावाला हरिद्वार बताया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर किया जाए, इसकी मेलाधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!