उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिस्वास्थ्य और शिक्षा

कोठारी मोहल्ले में महिला मंगल दल ने बांटी खाद्य सामग्री

डोईवाला। महिला मंगल दल कोठारी मोहल्ले द्वारा गरीब और श्रमिक वर्ग से जुड़े लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।

इन लोगों का कहना था कि उनके पास गेहूं, चावल आदि तो पहुंच चुका है। लेकिन नमक, तेल, मसाले, चाय पत्ती, चीनी आदि की कमी है। जिसके बाद महिला मंगल दल की अध्यक्ष मधु उपाध्याय द्वारा गरीब और श्रमिक वर्ग से जुड़े हुए 25 लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए।

जिसमें तेल, हल्दी, नमक, मिर्च, चीनी, चायपत्ती आदि लोगों को दिया गया। विमला देवी, शांति जोशी, मंजू मनवाल, बैसाखी मैठाणी, कुंवारा देवी, समाजसेवी राजेश त्यागी, राजकुमार, दीपक, मंदिर सीमिती अध्यक्ष रोशनलाल कोठियाल आदि लोगों ने भी सहयोग दिया। सभासद राजेश भट्ट जी द्वारा उक्त सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!