अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

देहरादून-कालसी में चकराता रोड पर बड़ा हादसा, तीन की मौत एक घायल

Listen to this article

देहरादून। देहरादून-कालसी में चकराता रोड पर बड़ा सड़क हादसा होने से तीन की मौत हो गई।

वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। 112 देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालसी

चकराता रोड पर सहिया में एक स्विफ्ट कार (UP14 CA 3336) अनियंत्रित होने से लगभग

200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना मिलते ही SDRF टीमें डाकपत्थर व चकराता से मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल

घटनास्थल के लिए रवाना हुई। स्विफ्ट वाहन में 04 लोग सवार थे जो देहरादून से चकराता जा

रहे थे। वाहन सवारों में से 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि एक

अन्य घायल व्यक्ति को SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर

बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

SDRF टीम द्वारा 03 शवों को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*घायल व्यक्ति:-* ज्ञानेंद्र सैनी उम्र – 48 वर्ष पुत्र नरपन सिंह, निवासी :- 361 मातीवाला गाजियाबाद।

*मृतकों का विवरण:-*
1. ऋषभ जैन उम्र – 27 वर्ष पुत्र अतुल जैन, निवासी :- पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद।

2. सूरज कश्यप उम्र -27 वर्ष निवासी :- गाजियाबाद।

3. गुड़िया उम्र – 40 पुत्री किशन सिंह बोहरा, निवासी :- छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी से मिले पहाड़ के स्टंट मैन चमन वर्मा, सीएम ने कही ये बात…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!