अपराधउत्तराखंडदेशधर्म कर्ममौसमराज्य

पिथौरागढ़ में धारचूला के पास काली नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मकान डूबे- रेस्क्यू टीमें मौके पर

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में धारचूला के पास काली नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मकान डूब गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची।

आज सुबह तड़के प्रातः 03:35 पर पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई धारचूला में काली नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्यास नगर खटोली गाँव में आसपास के कई मकान इसकी जद में आ गए है।

पानी की चपेट में आये मकान में एक महिला के होने की आशंका भी जताई गई।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई व घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि काली नदी का पानी नदी से लगे घरों में घुस गया है।

जिसमे 12 से 14 लोगो के घर पानी में डूब गये है। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग करते हुए डूबी हुई महिला पशुपति देवी उम्र -65 वर्ष पत्नी मान बहादुर का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

ये भी पढ़ें:  जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!