अपराधउत्तराखंडदेहरादूनमौसमराज्य

सितंबर में हो रही जुलाई जैसी बरसात से किसान हैरान और परेशान

शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक हुई तेज बारिश

Dehradun.  शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह दस बजे तक क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।

सितंबर के महीने में हो रही असामान्य बारिश से किसान और मौसम वैज्ञानिक हैरान हैं। इस वर्ष जुलाई और अगस्त में पिछले वर्षो के मुकाबले काफी कम बारिश हुई है।

लेकिन सितंबर में बारिश रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। शुक्रवार देर रात करीब पौने बाराह बजे से क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। जिससे खेत-खलियान और सड़कें लबालब पानी से भर गई।

पर्यावरण के लिहाज से भले ही बारिश अच्छी हो लेकिन खेती किसानी और फसलों के लिए बेमौसम बारिश से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इन दिनों किसान और पशुपालक पहले ही पशुओं की लंबी बिमारी और धान के रोग से परेशान हैं।

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था मानों बादल फट गया है। लोगों ने सुबह ही अपने क्षेत्र की नदियों के बारे में जानकारी ली। लेकिन अच्छी बात रही कि नदियों में उफान नहीं आया। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली।

जिससे कुछ स्थानों पर गन्ने की फसल गिर गई। शनिवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह साढे आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटों के दौरान क्षेत्र में कुल 107 एमएम वर्षा दर्ज की गई। ऐसी बरसात जुलाई के महीने में देखी जाती थी।

ये भी पढ़ें:  लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!