अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनपर्यटनराज्य

उत्तरकाशी बड़कोट में कुथनोर पूल के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Listen to this article

उत्तरकाशी। किरसाली से बड़कोट की ओर आते समय कुथनोर पूल के पास एक मैक्स वाहन (UK07 TA 0057) अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू करते हुए खाई में उतरकर यमुना नदी के किनारे से वाहन में सवार दोनों घायलों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।

तत्पश्चात दोनों घायलों को एम्बुलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु बड़कोट अस्पताल पहुँचाया गया।

घायलों का विवरण:-
1. देवेंद्र (चालक)
2. सतीश पुत्र भगतु लाल
उपरोक्त दोनों स्थानीय निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर आया एवलांच, रेस्क्यू शुरू

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!