अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित दवाएं न बेंचे मेडिकल स्टोर संचालक

देहरादून। ड्रग्स के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने को व्यापक अभियान चलाए जाने को पुलिस को निर्देशित किया गया है।

जिस पर डोईवाला द्वारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

और जनपद पुलिस द्वारा ड्रग्स मुक्त देहरादून हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि कोई भी ऐसी औषधि विक्रय नहीं करेंगे जो एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित है।

इसके अतिरिक्त यह भी आग्रह किया गया कि यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर आता है।

जिसके यूजर अथवा ड्रग पेडलर होने का संदेह है तो उसके विषय में तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे, तथा कोतवाली डोईवाला क्षेत्र को ड्रग फ्री बनाने में सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!