अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

रानीपोखरी में लापता व्यक्ति का शव 9 किलोमीटर दूर नहर से बरामद

देहरादून। रानीपोखरी में लापता व्यक्ति व्यक्ति का शव 9 किलोमीटर दूर नहर से बरामद किया गया है।

आज दिनाँक 06 अक्टूबर 2022 को थाना रानीपोखरी द्वारा SDRF वाहिनी कंट्रोल रूम को सूचित किया गया कि एक व्यक्ति रानीपोखरी भोगपुर नहर में बह गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी अमित राठौर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पहुँचकर रेस्क्यू टीम को परिजनों द्वारा ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति रात्रि में नहर के किनारे बैठा था और अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। पहले परिजनों द्वारा स्वयं ही उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता न चल पाने के कारण स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया।

उक्त के संबंध में आज प्रातः से ही SDRF टीम द्वारा नहर में डूबे व्यक्ति की खोजबीन की जा रही थी। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा नहर में घटनास्थल से लगभग 09 किमी आगे उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम :-
जोगिन्द्र सिंह सिंह उम्र – 55 ग्राम भोगपुर, जिला देहरादून

ये भी पढ़ें:  मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!