उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

न्यूज़ एंकर ने किया सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग: कांग्रेस

डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से की शिकायत

Dehradun. उत्त्तराखण्ड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन व डोईवाला युवा कांग्रेस द्वारा एक न्यूज चैनल व उनके न्यूज़ एंकर के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी गई।

संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि न्यूज़ एंकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया  है। महाराष्ट्र के पालघर में जिन संतों की हत्या हुई वह निंदनीय है। और ऐसा देश के किसी भी हिस्से में नहीं होना चाहिए।

आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ साथ देश के माहौल को भी खराब करने का काम किया गया है। कहा कि एक समुदाय के लोगों में दूसरे समुदाय के लोगों के प्रति घृणा फैलाने का काम न्यूज एंकर ने किया है।

टीवी चैनल द्वारा देश की एकता को खंडित करने का प्रयास किया गया है। डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में जो घटना हुई है इसकी वो निंदा करते हैं। लेकिन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा की छवि को खराब नहीं करने दिया जाएगा। देश की एकता को खंडित करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाई होनी चाहिए।

उधर भारत स्वाभिमान न्यास युवा भारत संगठन के जिला प्रभारी योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। कांग्रेस द्वारा मीडिया की आवाज दबाने का प्रयास किया जाना अत्यंत शर्मनाक है।

ये भी पढ़ें:  भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!