उत्तराखंडदेहरादून

चालान किया तो बीच सड़क लेटा चालक, चेतावनी देकर छोड़ा

देहरादून। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक लोडर चालक का जब ट्रैफिक पुलिस चालान किया तो वो बीच सड़क लेट गया।

इससे ट्रैफिक पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने किसी तरह से बीच सड़क से खड़ा किया। और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया। देहरादून के दिलाराम चौक पर चालान काटने से गुस्साए एक ड्राइवर ने बीच सड़क लेटकर हंगामा किया।

चालान से बचने को लोडर चालक सड़क पर लेट गया। चालक का कहना था कि पहले भी उसके कई चालान हुए हैं। और वो कितने चालान भरेगा। जिसके बाद यातायात पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:  चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा, बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र, वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!